छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट क्राईम् न्यूज और latest news of chhattisgarh in hindi छत्तीसगढ़ की क्राईम न्यूज में आपका स्वागत है इस वेबसाईट के इस पेज में आपको मिलती हैं खबरें क्राईम से जुड़ी । अपराधिक खबरों के लिये हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें । इस पोस्ट में बताया गया है कि अलग-अलग जिले की जुड़ें क्राईम न्यूज  एक ही पोस्ट पर ।

Table of Contents

latest news of chhattisgarh in hindi  : बीजापुर में निरीक्षण

बीजापुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के किराना दुकान व ढाबे का औचक निरीक्षण किया गया। अभिहीत अधिकारी डीके देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता द्वारा शहर के बबलू किराना एवं जनरल स्टोर तथा बिट्टू ढाबा का निरीक्षण किया गया। latest news of chhattisgarh in hindi में आपको बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान बबलू किराना से सत्तू का नमूना लेकर जांच हेतु लिया गया।

इसी तरह बिट्टू ढाबा के निरीक्षण के दौरान ढाबे के रसोई में अस्वच्छता और अव्यवस्था पाई गई। जिस पर ढाबा संचालक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। और पाई गई कमियों का रिपोर्ट तैयार किया गया जिसके आधार पर ढाबा संचालक को नोटिस भेजा गया है।

नोटिस का पालन नहीं किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भैरमगढ़ में मेसर्स चंदन इन्टरप्राइजेस से फरसान आटा और बालूशाही का नमूनां लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। साथ ही संबंधित के विरूद्ध मिथ्याछाप खाद्य सामाग्री विकय करने की कार्यवाही भी की गई थी। लिये गए नमूने का जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर मिला तहसीलदार का मृत हालत में

कोरबा । प्रशासनिक हलके में एक दुखद घटना सामने आई है। जो जानकारी सामने आ रही है उसमें कोरबा तहसीलदार का ड्राइवर उत्तरा कुमार कश्यप का शव बालको के लाल घाट में बुधवार देर शाम मिला है। बताया जा रहा है कि उत्तरा कुमार कश्यप सुबह से ही घर से निकला हुआ था और वह नशे का आदी था। तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन से उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद मार्ग कम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमहिटोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और शवों को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक मृतक की पहचान डोमेन्द्र यादव निवासी ग्राम गुजरा के रूप में की गई है, जबकि दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवकों के राजनीतिक दलों या संगठनों में सक्रिय सदस्यता और अन्य पदों पर आसीन होने को लेकर जारी अपने ही आदेश को महज़ 24 घंटे के भीतर स्थगित कर दिया है। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी किया था।

इसमें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी शासकीय कर्मचारी किसी राजनीतिक दल या संगठन का सक्रिय सदस्य नहीं होगा और न ही किसी राजनीतिक गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेगा।

इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया था कि शासकीय कर्मचारी बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के किसी भी शासकीय या अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय में कोई पद धारण नहीं करेगा। साथ ही ऐसे किसी दायित्व को स्वीकार करने से भी रोका गया था जिससे उसकी प्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित हो सकती हो। नियमों के उल्लंघन पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

हालांकि, इस आदेश के जारी होने के अगले ही दिन सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नया पत्र जारी कर पूर्व निर्देशों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया। इस त्वरित यू-टर्न ने प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार को महज़ 24 घंटे में ही अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।

हुक्का-ई-सिगरेट का गिरोह

दुर्ग से खबर है कि मोहन नगर इलाके में नशे का धंधा चलाने वालों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि दुकान के भीतर छिपा पूरा कारोबार एक ही झटके में उजागर हो गया, 22 अप्रैल को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना ने पुलिस को सीधे मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने उस दुकान तक पहुंचाया जहां अवैध रूप से हुक्का पिलाने और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने का खेल चल रहा था।

थाना मोहन नगर पुलिस ने बिना देर किए टीम बनाई और मौके पर दबिश दी, दुकान की तलाशी शुरू हुई तो प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया हुक्का फ्लेवर, ई-सिगरेट, नोजल और चारकोल एक-एक कर बाहर आने लगा, मौके पर ही पूरा सेटअप देख पुलिस को साफ हो गया कि यह सिर्फ बिक्री नहीं बल्कि संगठित अवैध कारोबार है,

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश जैन उम्र 38 वर्ष निवासी मालवीय नगर दुर्ग और शैलेश जैन उम्र 36 वर्ष निवासी मालवीय नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया, बरामदगी में 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और 600 रुपये नगद शामिल रहे।

कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 1 लाख 2 हजार 100 रुपये आंकी गई, जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और ई-सिगरेट की बिक्री कर अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमा रहे थे, पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज करते हुए धारा 21(1), 4 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और धारा 7 इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला कायम किया और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस की टीम की तेज़, सटीक और समन्वित कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि दुर्ग पुलिस नशे के कारोबार पर लगातार वार कर रही है, पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे अवैध धंधों की जानकारी तुरंत साझा करें, पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।

खोया मोबाईल तो मुंगेली पुलिस ने लौटाई मुस्कान :

मुंगेली, पुलिस ने ऐसा काम कर दिखाया कि जिन मोबाइलों को लोग हमेशा के लिए खो चुका मान बैठे थे, वे फिर से उनके हाथों में लौट आए और चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी, 23 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए गए ।

गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 90 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए, इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई, यह पूरी कार्रवाई सिर्फ एक रिकवरी नहीं बल्कि तकनीक और पुलिस की सक्रियता का बेहतरीन उदाहरण बनी,

जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज गुम मोबाइल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम बनाई गई, टीम ने भारत सरकार के ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल का उपयोग करते हुए ढ्ढरूश्वढ्ढ नंबर के आधार पर मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की, तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के जरिए न सिर्फ मुंगेली बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइल रिकवर किए गए,

इस पूरी प्रक्रिया में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और उनकी टीम के साथ-साथ सीसीटीएनएस स्टाफ की भूमिका बेहद अहम रही, टीम ने हर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर एक-एक कर सभी डिवाइस बरामद किए, इसके बाद साइबर सेल में आयोजित एक कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह द्वारा मोबाइल धारकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए,

अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों की आंखों में खुशी और राहत साफ दिखी, कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका फोन वापस मिलेगा, उन्होंने मुंगेली पुलिस और एसएसपी भोजराम पटेल का दिल से आभार जताया।

इस अवसर पर पुलिस ने आम जनता को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें ताकि दुरुपयोग रोका जा सके, साथ ही सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय पक्का बिल लेने की भी सलाह दी गई।

मुंगेली पुलिस की यह पहल सिर्फ मोबाइल लौटाने तक सीमित नहीं बल्कि भरोसा लौटाने की कहानी है—अब साफ है कि अगर तकनीक और इरादा मजबूत हो तो खोई चीजें भी वापस मिल सकती हैं।

ऑनलाइन ठगी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खमतराई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव (43 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी ने 2 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कवर रिफंड के नाम पर फोन कर उन्हें झांसा दिया और यूपीआई के माध्यम से एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 1,35,825 रुपये ट्रांसफर करा लिए।मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि रकम पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के एक बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से पश्चिम बंगाल के बरईपुर क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी शशांक बैद्य (29 वर्ष), निवासी कुलपी रोड, साउथ 24 परगना को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी भी बरामद की है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बेटी की शादी के दौरान हादसा

मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56 वर्ष) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48 वर्ष) अपनी बेटी की शादी के लिए मुंगेली शहर से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही फास्टरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद ग्राम लगरा में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा छा गया है। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम है, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

आकाशगंगा कॉलोनी की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

धमतरी आकाशगंगा कॉलोनी में एक के बाद एक चार घरों में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है, 7 और 8 फरवरी 2026 की दरमियानी रात फेज-1 और फेज-2 के सूने मकानों को निशाना बनाकर आरोपियों ने ताले तोड़े, घरों में घुसे और जेवर-नगदी पार कर फरार हो गए।

तुलसी राम ध्रुव के घर से सोने की अंगूठी और 25 हजार नगद, विकास कटेन्द्र के घर से चांदी के सिक्के, घड़ी और 48,200 रुपये, रूपेन्द्र कुमार साहू के घर से करीब 40 हजार के सोने के जेवर और उत्तम कुमार तिवारी के घर से 15 हजार रुपये चोरी हुए, कुल नुकसान 1,28,200 रुपये सामने आया, चारों मामलों में एक जैसी वारदात ने पुलिस को बड़े गैंग की आशंका दी।

सीसीटीवी कैमरे में तड़के 2:56 बजे चार संदिग्ध घर में घुसते दिखे और घटना के बाद बस से फरार हो गए, पुलिस ने टावर डंप, रूट एनालिसिस और ष्टष्टञ्जङ्क के जरिए तकनीकी जांच शुरू की।

इसी दौरान कोरबा हृञ्जक्कष्ट कॉलोनी और अंबिकापुर में भी इसी तरह की चोरी सामने आई जिससे साफ हुआ कि एक ही गिरोह कई जिलों में सक्रिय है, जांच में सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य ही मोबाइल का सीमित उपयोग करता था और बाकी सदस्य इंस्टाग्राम चैट से संपर्क में रहते थे,

ऑल इंडिया पुलिस नेटवर्क के जरिए फोटो मिलान के बाद आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के टाटा थाना क्षेत्र के सक्रिय गिरोह के रूप में हुईं।

इसके बाद धमतरी पुलिस की विशेष टीम मध्यप्रदेश पहुंची और 9 दिनों तक लगातार निगरानी व भेष बदलकर ऑपरेशन चलाते हुए आरोपी दिनेश बवानिया पिता इंदु सिंह बवानिया उम्र 28 वर्ष निवासी टाटा थाना क्षेत्र जिला धार (म.प्र.) को गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पाना, पेचकस जैसे औजार और एक सोने की अंगूठी बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 331(4), 305(ड्ड) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, इस गिरोह में कुल चार सदस्य शामिल थे जिनमें से एक दिनेश बवानिया गिरफ्तार हो चुका है जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पहचान पुलिस कर चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है,

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी के बाद माल को आपस में बांटकर बेच देता था और अलग-अलग जिलों में वारदात कर पुलिस को भ्रमित करता था, यह गैंग कोरबा, अंबिकापुर और राजनांदगांव में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून की नजर से बच नहीं सकता—अगली गिरफ्तारी अब बस वक्त की बात है।

Read – cg crime news today : क्राईम न्यूज आज

सुपेला में पुलिस का बड़ा शिकंजा

दुर्ग के सुपेला क्षेत्र में फरार अपराधियों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि वर्षों से कानून से बचते घूम रहे 5 पुरुष और 1 महिला वारंटी एक ही दिन में गिरफ्त में आ गए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला पुलिस लगातार मुखबिर सूचनां मिली थी ।

निगरानी और टीम समन्वय के जरिए फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी, 23 अप्रैल 2026 को मिली पुख्ता जानकारी के बाद टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और एक-एक कर सभी वारंटियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में विनोद बघेल उम्र 45 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती सुपेला, फुलचंद देशलहरे उर्फ बिट्टू उम्र 24 वर्ष निवासी सुपेला, विशाल तांडी उर्फ गुड्डू उम्र 22 वर्ष निवासी सुपेला।

अवतार सिंह उर्फ खत्तर उर्फ बन्नी उम्र 22 वर्ष निवासी सुपेला, राजा खरे उम्र 30 वर्ष निवासी सुपेला जो स्थाई वारंटी था और ईशा उर्फ इश्वरी खोब्रागढ़े उम्र 38 वर्ष निवासी नेहरू नगर सुपेला शामिल हैं, ये सभी आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के बावजूद लगातार पेशी से बचते हुए फरार चल रहे थे, पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से लोकेशन ट्रैकिंग, मुखबिर नेटवर्क और टीम ऑपरेशन के जरिए इन्हें पकडऩे में सफलता हासिल की, सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव, आरक्षक अमित वर्मा, गोपाल लामा और प्रीतम हरीवंश की अहम भूमिका रही, दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि वारंट जारी होने के बाद कानून से बचना अब नामुमकिन है—जो भी फरार है, अगला नंबर उसी का है।

Read – CG News | Chhattisgarh State Live News

रायगढ़ : नशे में लूट-मारपीट करते वीडियो वायरल

रायगढ़, जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन व नकदी लूट ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़त सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से उनका सामना हुआ। आरोप है कि, दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी कारण सुदर्शन पांडे के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि, दोनों ने सुदर्शन पांडे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इतना ही नहीं, उनके गले से चांदी की चेन और लगभग 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए। घटना के बाद पीडि़त ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

छत्तीसगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर क्या है! 

यह हमारे वेबसाईट में देखने के बाद पता चलेगा । 

CG में हाल ही में कौन-कौन से क्राइम केस सामने आए हैं?

क्राईम केस छत्तीसगढ़ में रोजाना कम–ज्यादा होते रहते है 

लेटेस्ट छत्तीसगढ़ न्यूज कहॉ मिलेगी ?

हमारे वेबसाइट में रोज वीजिट करने पर आपको मिलेगी ।

निष्कर्ष : Conclusion

आज की छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट क्राईम न्यूज (latest news of chhattisgarh in hindi  ) आप को कैसे लगी इसी तरह की टॉप सीजी क्राइम न्यूज पढ़ने के लिये हमें फॉलों करे । यह खबरें क्राईम न्यूज से जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न स्थानीय एफआईआर के दर्ज होने के उपरांत मिली हैं। इस तरह के खबरों के लिये प्रकाशक और हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी यह फीड से मिली खबरें है । एजेंसी के माध्यम से मिली खबरें है । अत: आपसे अनुरोध है कि क्राईम न्यूज की पूरी सत्यता की जांच हमारी जिम्मेदारी नहीं है ।