cg breaking news

cg crime news today : क्राईम न्यूज आज

 crime news today chhattisgarh  : ‘लॉकर चोर से लेकर घरेलू विवाद तक 

crime news today chhattisgarh  : छत्तीसगढ़ की क्राईम न्यूज में आपका स्वागत है इस वेबसाईट के इस पेज में आपको मिलती हैं खबरें क्राईम से जुड़ी । cg news खबरों के लिये हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें । इस पोस्ट में बताया गया है कि अलग-अलग जिले की जुड़ें क्राईम न्यूज  एक ही पोस्ट पर । 

घर की नौकरानी ही निकली ‘लॉकर चोर

राजधानी रायपुर  न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में भरोसे का रिश्ता ही चोरी में बदल गया जब घर की देखभाल के लिए रखी गई नौकरानी ने मौका पाकर पूरा लॉकर ही साफ कर दिया और ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गई, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पूरा माल बरामद कर लिया, मामला 21 अप्रैल की रात का है जब प्रार्थी देवाशीष गुरु अपने परिवार के साथ घर से बाहर थे और घर में केवल नौकरानी मौजूद थी, इसी दौरान उसने बेडरूम की अलमारी से लॉकर निकाला और उसमें रखे 2 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई, घटना का पता तब चला जब प्रार्थी की पत्नी घर लौटी और अलमारी खुली मिली जबकि लॉकर गायब था,

read – Cg News Today

सूचना मिलते ही थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की, टीम ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो साफ दिखा कि नौकरानी प्रिया ढीढी लॉकर उठाकर ले जा रही है,

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, आखिरकार आरोपी प्रिया ढीढी पिता बिसेलाल ढीढी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने चोरी की पूरी घटना कबूल कर ली और बताया कि उसने लॉकर खोलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाई, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरा लॉकर और उसमें रखी नगदी 2 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि पुलिस की नजर से कोई बच नहीं सकता, यह घटना एक बड़ा सबक भी है—घर में काम करने वाले पर भरोसा जरूरी है, लेकिन सतर्कता उससे भी ज्यादा जरूरी है, वरना एक गलती आपको सीधे नुकसान तक पहुंचा सकती है।

शादी का झांसा नाबालिग और फिर धोखा

कांकेर – चारामा में रिश्तों के नाम पर एक गंभीर अपराध सामने आया जहां शादी का झूठा वादा कर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया और जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसे ज्यादा देर तक छिपने नहीं दिया, 23 अप्रैल को चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पीडि़ता ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी और इसी दौरान उसकी पहचान बालोद जिले के ग्राम बड़भूम निवासी प्रवीण कुरेटी पिता बल्दूराम कुरेटी उम्र 22 वर्ष से हुई, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह 6 माह की गर्भवती हो गई, जब पीडि़ता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

यह मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई, टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए आरोपी की तलाश तेज की और अंतत: 23 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि सागर निषाद, ज्योति मिश्रा, आरक्षक दयानंद सहित टीम की अहम भूमिका रही, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें, यह मामला एक सख्त चेतावनी है—झूठे वादों के सहारे किए गए अपराध अब सीधे कानून की गिरफ्त में आएंगे।

चरित्र शंका और घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या

ये खबर है आरएनएस के अनुसार कोरबा  जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजगामार चैकी पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र शंका और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार ग्राम नयाडीह बुंदेली स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सालिक राम यादव (48) ने अपनी पत्नी चेतकुंवर की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रहे सजग कोरबादृसतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

crime news today chhattisgarh  : शादी का झांसा और अनाचार

ये खबर है धमतरी जिले कि जहॉ पर  थाना नगरी क्षेत्र में रिश्तों के नाम पर भरोसे से खेलते एक आरोपी का चेहरा तब बेनकाब हुआ जब शादी का सपना दिखाकर दुष्कर्म करने के बाद उसने खुद को शादीशुदा बताकर पीडि़ता से किनारा कर लिया और धमकियां देने लगा.

पीडि़ता की लिखित शिकायत मिलते ही नगरी पुलिस ने बिना देरी के अपराध क्रमांक 29/26 धारा 64(2)(एम) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम की परतें खोलनी शुरू कीं.

जांच में सामने आया कि आरोपी पूनम प्रजापति पिता स्वर्गीय जोगी राम प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी बिडग़ुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी ने पहले शादी का भरोसा दिलाकर पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब पीडि़ता ने विवाह की बात की तो आरोपी ने अपना असली सच सामने रखते हुए खुद को पहले से शादीशुदा बताया और उससे दूरी बना ली, इतना ही नहीं उसने पीडि़ता को फोन न करने की धमकी भी दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी शुरू की, तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया,

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया,

इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिला संबंधी अपराधों पर धमतरी पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही, बहरहाल यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि झूठे रिश्तों के जाल में फंसाने वालों पर कानून का शिकंजा अब तेजी से कस रहा है और भरोसे के नाम पर धोखा देने वालों को इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।

करही गांव में आधी रात फायरिंग, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

मामला सक्ती का जिला के करही गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश हमलावर आधी रात घर में दाखिल हुए और सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां दोनों भाई सो रहे थे। हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बिर्रा थाना क्षेत्र की पुलिस और आसपास के थानों की टीमों ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है।

हत्या के आरोपी को पस्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

बलरामपुर, जिला के पस्ता थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पस्ता पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिश मिंज (पिता बिफना मिंज) ने 22 अप्रैल 2025 को सोमन बेक पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी ने तेज धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे सोमन बेक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पस्ता थाना प्रभारी जन्मजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 301(1), 118(2) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या

रायगढ़ । छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक अंधे कत्ल का छाल पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वृद्ध महिला की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंकने की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही, लेकिन रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक विवेचना और सटीक पूछताछ से पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया (70 वर्ष) के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई। इसी दौरान बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली।

थाना प्रभारी छाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां झाडिय़ों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई। जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर आरोपी आशन राठिया का मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां के साथ विवाद किया और हाथ-मुक्कों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे, इस मंशा से शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने तत्काल मर्ग जांच, पंचनामा और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही आशन राठिया को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में सघन पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ऋण पुस्तिका बरामद की गई। आरोपी आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

chhattisgarh crime news : कलयुगी पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट          

सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला chhattisgarh crime news मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की बेदम पिटाई कर उसे रात भर गंभीर हालत में घर पर ही छोड़ दिया। वहीं बेटे की बेदम पिटाई व इलाज के आभाव में मां की मौत हो गई।  दरअसल लटोरी चौकी क्षेत्र के बैगापारा निवासी सुखलाल काम करके वापस अपने घर आया और दरवाजा खोला तो देखा की उसकी मां सोमारी बाई दरवाजे के सामने नीचे जमीन पर सो रही थी, इसी बात से गुस्साए पुत्र ने अपनी मां पर लकड़ी से जमकर मारपीट कर दी।

 वजह सिर्फ इतनी की बेटे को अपनी मोटरसाइकिल घर के अंदर करनी थी और मां घर के अंदर गाड़ी ले जाने के रास्ते में लेट गई थी। बस यही बात बेटे को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर अपनी ही मां के सिर और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उसे उसी घायल अवस्था में तड़पता हुआ छोड़ दिया, बेदम पिटाई के दर्द से कराहती मां ने आखिरकार सुबह दम तोड़ दिया।

सुबह मां की मौत की जानकारी लगते ही हत्यारा पुत्र सुखलाल फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र सुखलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसको लेकर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने कहा कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और प्राप्त सबुतो के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

राजधानी रायपुर में किसने लॉकर चोरी किया

राजधानी में नौकरानी ने लॉकर चोरी किया था । 

कांकेर में नाबालिक से धोखा किसने किया 

कांकेर में एक नौजवान ने किया था धोखा पुलिस ने पकड़ लिया । 

कोरबा में पत्नी की हत्या का क्या कारण था ?

हमारे पोस्ट से जानकारी लेवे इस खबर की । 

सक्ती फायरिंग केस मे क्या हुआ था ?

हमारे पोस्ट में सक्ती फायरिंग केस की जानकारी है । 

छत्तीसगढ़ में हाल के बड़े क्राइम केस कौन-कौन से हैं?

Cg crime :  हाल के बड़े क्राईम् कौन से हैं ?

निष्कर्ष : Conclusion

आज की छत्तीसगढ़ की क्राईम न्यूज (crime news today chhattisgarh  ) आप को कैसे लगी इसी तरह की टॉप सीजी क्राइम न्यूज पढ़ने के लिये हमें फॉलों करे । यह खबरें क्राईम न्यूज से जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न स्थानीय एफआईआर के दर्ज होने के उपरांत मिली हैं। इस तरह के खबरों के लिये प्रकाशक और हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी यह फीड से मिली खबरें है । एजेंसी के माध्यम से मिली खबरें है । अत: आपसे अनुरोध है कि क्राईम न्यूज की पूरी सत्यता की जांच हमारी जिम्मेदारी नहीं है ।

छत्तीसगढ़ में हाल के क्राईम की खबरों के लिये जुड़े जनता पोस्ट से ।

chhattisgarh cg crime news today follow our website .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button