cg news today : आज छत्तीसगढ़ की सभी ताजा खबरें
हाईलाईटस –
पांडुलिपि सर्वेक्षण की समीक्षा कहॉ आयोजित हुई ।
मोदी को आतंकवादी कहना कांग्रेस को पड़ा भारी
रिंग रोड सर्विस रोड का काम एक माह में शुरू होगा
सीएसई प्लांट में 300 मीटर कॉपर केबल चोरी
एक्सीडेंट ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
cg news today : छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट cg samachar और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा न्यूज में आपका स्वागत है हमारे इस वेबसाइट में आपको मिलती हैं खबरें क्राईम से जुड़ी । छत्तीसगढ़ की खास खबरों के लिये हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें । इस पोस्ट में बताया गया है कि अलग-अलग जिले की जुड़ें क्राईम न्यूज एक ही पोस्ट पर । चलिये जानते हैं आज की सभी खास न्यूज :
राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण की समीक्षा
रायपुर खास खबर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञान भारतम्Ó राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वेक्षण अभियान समिति के सदस्य तथा जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य 31 मई तक पूर्ण किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह सर्वे केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण का महत्वपूर्ण अभियान है।
उन्होंने कहा कि जिलों में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान, दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण और संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन, नोडल अधिकारी की नियुक्ति तथा सर्वेक्षण दलों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि परंपरागत समुदायों और पुरातात्विक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पांडुलिपियां और ज्ञान-संपदा मिल सकती है, इसलिए इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पांडुलिपि ट्रेजर हंट जैसे नवाचारों के आयोजन का सुझाव दिया गया, जिससे आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़ सकें।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि शोधकर्ताओं के सहयोग से सुदूर अंचलों से भी पांडुलिपियों की महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की जा सकती है, जिससे इस अभियान को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके, बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मोदी को ‘आतंकवादी कहना पड़ा भारी
भाजपा मुख्य प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही कांग्रेस निरंतर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने हमेशा देश के हितों के बजाय अलगाववादी और नक्सली विचारधाराओं को संरक्षण दिया है। कांग्रेस ने हमेशा उन लोगों को बढ़ावा दिया है जो देश की एकता के खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित उम्मीदवार नक्सलियों के समर्थक रहे हैं और जिन्होंने ‘सलवा जुडूम जैसे नक्सल विरोधी अभियानों का विरोध कर देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डाला है।
टुकड़े टुकड़े गैंग का किया जिक्र
भाजपा मुख्य प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जैसे नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकी को जी कहकर संबोधित करते हैं, जो कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।
‘टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ जुड़ाव को लेकर श्री पाण्डेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी, तब राहुल गांधी उन तत्वों के साथ खड़े थे। अफजल गुरु जैसे आतंकियों के पक्ष में लगने वाले नारों पर कांग्रेस की चुप्पी और उनके प्रति सहानुभूति कांग्रेस के शर्मनाक राजनीतिक चरित्र की परिचायक है।
श्री पाण्डेय ने बाटला हाउस के इशरत जहां एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने स्वयं स्वीकार किया था कि आतंकियों की मौत पर सोनिया गांधी रात भर रोई थीं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्र सुरक्षा से ऊपर तुष्टीकरण है।
रिंग रोड सर्विस रोड का काम एक माह में होगा शुरू
रायपुर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर शहर की जटिल यातायात समस्याओं के निराकरण और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सरोना-टाटीबंध से जोरा तक रिंग रोड के सर्विस रोड, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, जोरा-कचना -पिरदा रोड, जोरा-कचना- मोवा रोड, शदाणी दरबार देवपुरी सहित 5 ग्रेट सेपरेटर, शंकर नगर में रोड चौड़ीकरण, शंकर नगर चौक से टर्निंग पॉइंट सड़क चौड़ीकरण सहित रायपुर शहर के विभिन्न यातायात समस्याओं सहित विकास कार्यों की समीक्षा की।
रिंग रोड सर्विस लाइन और अतिक्रमण पर प्रहार
सांसद अग्रवाल ने टाटीबंध-सरोना से जोरा तक रिंग रोड की सर्विस लाइन के चौड़ीकरण का कार्य एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनएचएआई को एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा चार चरणों में बिजली खंभों और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग तत्काल शुरू करने को कहा। साथ ही, नगर निगम और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सर्विस रोड पर हुए अवैध कब्जों और अनियंत्रित पार्किंग को तत्काल हटाया जाए।
मीटिंग में सीएसपीडीसीएल अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि जोरा से लेकर भाठागांव चौक तक विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाना प्रारंभ करें एवं भाठागांव से सरोना तक पूर्व में बनाए गए एस्टीमेट को संशोधित कर तत्काल विभाग में एस्टीमेट प्रस्तुत करें। केंद्र से कार्य के लिए सांसद के प्रयासों से 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।
शारदा चौक-तात्यापारा : मुआवजा और चौड़ीकरण
अग्रवाल ने दशकों पुरानी तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण की समस्या पर चर्चा करते हुए सांसद ने बैठक में निगम आयुक्त एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश और लिए गए निर्णय के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए मुआवजा एवं अन्य प्रकरणों को तत्काल एक रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित करें।
पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर की अध्यक्षता में इस विषय पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर अधिकृत किया था।
एक्सप्रेस-वे फेज-2 और प्रमुख ओवरब्रिज
बैठक में एमआर 41 एक्सप्रेस-वे फेज-2 (लाभांडी से कचना होते हुए मोवा) के निर्माण में गति लाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निगम के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया। अग्रवाल ने निर्माणाधीन कोल्हान नाला पुल, महानदी पुल (टीला-हथखोज मार्ग), कचना-खामरडीह रेलवे ओवरब्रिज और शहर के मुख्य मार्गों पर प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।
बैठक में एनएचएआई के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई एवं निर्माण कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बजटीय 92 निर्माण कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया गया एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई।
यातायात को सुगम बनाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रिंग रोड पर शदाणी दरबार के पास हीरापुर समेत 5 ग्रेट सेपरेटर ,रिंग रोड नंबर 2 जारवाय मार्ग पर निर्माणधीन ओवर पास, हीरापुर चौक पर ओवरपास, सरोना के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ओवरपास तथा सिलयारी – मांढर ओवर ब्रिज सहित 2025- 26 के बजट के कार्यों को लेकर चर्चा की एवं अधिकारी को निर्देश दिए की सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि जिन उद्देश्यों को लेकर यह कार्य स्वीकृत किए गए हैं उन लोगों को कार्य पूर्ण होने पर राहत मिल सके।
अग्रवाल ने रिंग रोड से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाने वाली सड़क को जोडऩे के लिए रिंग रोड क्रॉस ना करना पड़े इस आधार पर एक अंडरपास के लिए सर्वे करने तथा प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया।
अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर की जनता को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना और शहर का आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि बजट 2025-26 के सभी स्वीकृत कार्य और वर्तमान में जारी प्रोजेक्ट्स तय समय पर पूरे हों, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
बैठक में एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, डीसीपी यातायात विवेक शुक्ला, सीएसपीडीसीएल, एसई एम विश्वकर्मा, सीई पीडब्ल्यूडी पी एम कश्यप, राजीव नशीने, विशाल त्रिवेदी, शंभू गुप्ता उपस्थित रहे ।
ढाबे के रसोई में मिली गंदगी, संचालक को नोटिस जारी
बीजापुर (cg news today bijapur) खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के किराना दुकान व ढाबे का औचक निरीक्षण किया गया। अभिहीत अधिकारी डीके देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता द्वारा शहर के बबलू किराना एवं जनरल स्टोर तथा बिट्टू ढाबा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बबलू किराना से सत्तू का नमूना लेकर जांच हेतु लिया गया। इसी तरह बिट्टू ढाबा के निरीक्षण के दौरान ढाबे के रसोई में अस्वच्छता और अव्यवस्था पाई गई। जिस पर ढाबा संचालक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। और पाई गई कमियों का रिपोर्ट तैयार किया गया जिसके आधार पर ढाबा संचालक को नोटिस भेजा गया है।
नोटिस का पालन नहीं किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह भैरमगढ़ में मेसर्स चंदन इन्टरप्राइजेस से फरसान आटा और बालूशाही का नमूनां लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। साथ ही संबंधित के विरूद्ध मिथ्याछाप खाद्य सामाग्री विकय करने की कार्यवाही भी की गई थी। लिये गए नमूने का जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एचटीपीएस ने अंतरविभागीय क्रिकेट मैच खेला
कोरबा हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (cg news today hntpch cricket ) कोरबा पश्चिम के हसदेव खेल परिसर में अंतर विभागीय फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ”पॉवर कपÓÓ का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में विद्युत संयंत्र के मेंटेनेंस-2 विभाग ने ऑपरेशन-3 को 5 विकेट से हराया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एमके. गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री केएनबी. राव के हाथों ट्रॉफी भेंट की गई। इस अवसर पर अतिथिद्वय द्वारा विजयी टीम को बधाई देते हुए खेल को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों की प्रशंसा की गई।
पॉवर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते 11 अप्रैल को मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह के हाथों किया गया था। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद, कोरबा-पश्चिम द्वारा 11 से 20 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 विभागों की टीम ने हिस्सा लिया। इनमें टीम ऑपरेशन-1, ऑपरेशन-2, ऑपरेशन-3, मेंटेनेंस-1, मेंटेनेंस-2, मेंटेनेंस-3 और फ्यूल मैनेजमेंट-11 और मुख्य अभियंता-11 शामिल हैं।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीते सोमवार को टीम मेंटेनेंस-2 एवं ऑपरेशन-3 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑपरेशन-3 ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 91 रन बनाए। इस लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरी मेंटेनेंस-2 की टीम ने 11.1 ओवर में 5 विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया।
इस तरह मेंटेनेंस-2 ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इससे पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच मेंटेनेस-3 एवं ऑपरेशन-3 बीच खेला गया, जिसमें ऑपरेशन- 3 ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेंटेनेंस-2 एवं फ्यूल मैनेजमेंट-11 के बीच हुआ, जिसमें मेंटेनेंस-2 ने जीत दर्ज की।
समापन समारोह में अतिथियों के हाथों खिलाडिय़ों को ट्रॉफी भेंटकर व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। टूर्नामेंट के सर्वश्रेठ बल्लेबाज मेंटेनेंस-2 के सतीश ध्रुव, सर्वश्रेठ गेंदबाज ऑपरेशन-3 के शिवा भगत एवं प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट मेंटेनेंस-2 के हर्षल विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद कोरबा पश्चिम के सचिव अविनेश पाठक ने अतिथियों एवं खेल आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।
विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
कोरबा (cg news today korba ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देशानुसार प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच व स्वास्थ्य जागरूकता हेतु आयोजित किये जा रहे शिविरों की कड़ी में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा द्वारा निगम कार्यालय साकेत में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर लगाया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शिविर का समापन किया तथा मुख्यमंत्री श्री सायं व श्रम मंत्री श्री देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के कार्यो की सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के दिशा निर्देशों के अनुरूप कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य जांच व स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में स्वास्थ्य व जांच शिविर लगाये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में बुधवार को प्रात: 11 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन किया गया, कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के द्वारा आयोजित उक्त महत्वपूर्ण शिविर में निगम के 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ो का दर्द, सरदर्द, अनिद्रा, हाईपरटेंशन, फीवर, एलर्जी, लीवर, किडनी व हृदय से जुड़ी समस्याओं सहित विविध रोगों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई, शिविर में विभिन्न बीमारियों की दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखा गया था, अधिकारी कर्मचारियों को चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार दवाईयॉं भी प्रदान की तथा विभिन्न चिकित्सकीय परामर्श व सुझाव दिया।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उक्त विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर का समापन किया तथा कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा के चिकित्सकों व अन्य अधिकारी कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय बहादुर सिंह, डॉ.नीरज तिवारी, डॉ.ओमदत्त तिवारी, स्टाफ नर्स मेरी संगीता, अरूणा राय सोने, फार्मासिष्ट उमेश कुमार मनहर, अंजू पटेल व अनिल धु्रव, सहायक ग्रेड-3 ईश्वर प्रसाद सोनी, वार्ड ब्वाय खगेश्वर बेंद्रे, डिगेश कुमार एवं शुभम कर्ष ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
शिविर के समापन के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, ममता यादव, फिरत राम साहू, योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद दीपक यादव, रामशंकर साहू, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे आदि के साथ निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सीएसईबी प्लांट से 300 मीटर कॉपर केबल चोरी
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष), निवासी राजीव नगर दर्री विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष), निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री जान सिंह प्रधान (26 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती दर्री शामिल हैं। वहीं, मामले में किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और एक अन्य युवक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल 2026 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से करीब 300 मीटर पावर केबल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
एक्सीडेंट ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बालोद,। नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमहिटोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और शवों को सड़क पर रखकर हाईवे पर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक मृतक की पहचान डोमेन्द्र यादव निवासी ग्राम गुजरा के रूप में की गई है, जबकि दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
मनुष्य खुशी को बाहरी वस्तुओं में ढूंढ रहे हैं
रायपुर, । वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि मनुष्य खुशी को भौतिक पदार्थों में ढूँढ रहे हैं किन्तु भौतिक पदार्थों से स्थायी खुशी नही मिल सकती। राजयोग से ही जीवन में स्थायी खुशी प्राप्त की जा सकती है। राजयोग के लिए स्वयं की पहचान जरूरी है।
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अविनाश केपीटल होम्स सड्ढू रायपुर में आयोजित तनावमुक्ति एवं शान्ति अनुभूति शिविर के पहले दिन खुशी का आधार-आत्मानुभूति विषय पर अपने विचार रख रही थीं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन को चिन्ता रहित, सुख-शान्ति सम्पन्न बनाना चाहते हैं तो यह जानना निहायत जरूरी है कि मैं कौन हूॅं?
उन्होंने बतलाया कि इस दुनिया में जितनी भी जड़ पदार्थ हैं, वह स्वयं अपने ही उपयोग के लिए नही बने हैं। सभी जड़ पदार्थों का उपभोग करने वाला उससे भिन्न कोई न कोई चैतन्य प्राणी होता है। हमारा यह शरीर भी जड़ पदार्थों से बना पांच तत्वों का पुतला है तो जरूर इसका उपयोग करने वाला इससे भिन्न कोई चैतन्य शक्ति होनी चाहिए।
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि मुझे शान्ति चाहिए? तो यह कौन है जो कहता है कि मुझे शान्ति चाहिए? शरीर शान्ति नही चाहता। शरीर की शान्ति तो मृत्यु है। आत्मा कहती है कि मुझे शान्ति चाहिए। उन्होने बतलाया कि आत्मा एक चैतन्य शक्ति है। शक्ति को स्थूल नेत्रों से देखा नही जा सकता लेकिन मन और बुद्घि से उसका अनुभव किया जाता है। जैसे बिजली एक शक्ति है। वह दिखाई नही देती किन्तु बल्ब जल रहा है और पंखा चल रहा है तो हम कहेंगे किबिजली है।
उसी प्रकार आत्मा के गुणों का अनुभव करके उसकी उपस्थिति का अहसास होता है। आत्मा का स्वरूप अतिसूक्ष्म ज्योतिबिन्दु के समान है। उसे न तो नष्टï कर सकते हैं और न ही उत्पन्न कर सकते हैं। वह अविनाशी है। आत्मा के शरीर से निकल जाने पर न तो शरीर कोई इच्छा करता हैं और न ही किसी तरह का कोई प्रयास करता है। मृत शरीर के पास ऑंख, मुख, नाक आदि सब कुछ होता है लेकिन वह न तो देख सकता है, न ही बोल अथवा सुन सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण की समीक्षा कहॉ होगी?
रायपुर में समीक्षा हुई ऐसा न्यूज में बताया गया है।
किसने मोदी को आतंकवादी कहा?
मोदी को आतंकवादी कांग्रेस के एक नेता ने कहा।
रिंग रोड सर्विस रोड का काम एक माह में शुरू होगा
सीएसई प्लांट में 300 मीटर कॉपर केबल चोरी
निष्कर्ष : Conclusion
आज की छत्तीसगढ़ की खास खबरें ( cg news today ) आप को कैसे लगी इसी तरह की टॉप सीजी क्राइम न्यूज पढ़ने के लिये हमें फॉलों करे । यह खबरें क्राईम न्यूज से जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न स्थानीय एफआईआर के दर्ज होने के उपरांत मिली हैं। इस तरह के खबरों के लिये प्रकाशक और हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी यह फीड से मिली खबरें है । एजेंसी के माध्यम से मिली खबरें है । अत: आपसे अनुरोध है कि क्राईम न्यूज की पूरी सत्यता की जांच हमारी जिम्मेदारी नहीं है ।
Read Also – latest news cg | chhattisgarh khabar | breaking news

Leave a Reply