Petrol Diesel Price Hike Congress : दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार

10 दिन में तीसरी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल का दाम (petrol diesel price) लगातार बढ़ाते जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दामों में 87 पैसे पेट्रोल और डीजल पर 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है।

read – cg news congress : बस्तर पर शाह का बयान झूठ का पुलिंदा : bhupesh baghel

इसके पहले दो बार बढ़ोत्तरी हुई थी। पहले 3.30 पैसे फिर 95 पैसे कुल 5 रू. लगभग बढ़ोत्तरी की जा चुकी है। मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम में 20 रू. की बढ़ोत्तरी करना चाह रही। इसीलिए डीजल-पेट्रोल की कृत्रिम संकट पैदा की गयी है। मोदी से देश नहीं संभल रहा है।

प्रदेश Congress अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, इसलिये कमी का ड्रामा किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाना था, तो उन्होंने उसके पहले संकट का पूरा माया जाल रचा, रेट तो बढ़ाया ही जनता को परेशान कर दिया।

read – सुशासन तिहार में खोली सुशासन के दावों की पोल : Congress

PM ने देश की समस्या मेलोडी के नीचे दबाने का प्रयास

प्रधानमंत्री मोदी की अदूरदर्शी अपील के कारण देश में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। प्रधानमंत्री ने अपने अपील के कारण पूरे देश में भय पैदा कर दिया, लोग पेट्रोल, डीजल के संकट के भय से ग्रसित होकर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे है। आज भी शहरों के आउटर के पेट्रोल पंपों में डीजल नहीं मिल रहा है। अब धीरे-धीरे कर दाम बढ़ाये जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बढ़ती मंहगाई डीजल, पेट्रोल की कमी देश में फैली बेरोजगारी को भाजपा और प्रधानमंत्री ने मेलोडी के नीचे दबाना चाह रहे। दुर्भाग्यजनक है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे से पहले जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने की बात करते है, तथा बचत करने की बात करते है।

प्रधानमंत्री खुद महसूस कर रहे थे कि देश में संकट है और विदेश जाकर महंगाई, बेरोजगारी, देश की आर्थिक नीतियों पर चर्चा करने के बजाय मेलोडी भेंटकर रहे यह बताता है देश के प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है।

s.soni

S Soni is an accomplished writer and editor, admired for her clear and insightful coverage of government schemes, news, Educational Information, Job, technology, and automobiles. Her ability to simplify complex subjects has helped her build a loyal readership and earn wide respect in the field of journalism.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Portal WP Mail Settings – Missing WordPress Settings WP Mega Intro – Amazing Intro Pages for WP WP Mega Pack for News, Blog and Magazine – All you need WP Menufic – Responsive Sliding Menu with Sticky Bar, Logo, E-mail and Click to Call WP News and Scrolling Widgets Pro – WordPress News Plugin WP Pro Geo Targeting WP: Resizable Multicolor Countdown WP Setup Wizard WP Smart Recruit – Jobs Plugin for WordPress WP Soundify | WordPress Audio Plugin