cg breaking news

Raipur news today : रायपुर जिला सिटी बसों का संचालन

रायपुर Raipur news today रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसाइटी (RDUPSS) के प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिटी बसों का संचालन एवं संधारण कार्य किये जाने हेतु अनुबंध अनुसार अनुबंधित फर्म द्वारा रॉयल्टी जमा किया जाना है एवं वाहनों का मरम्मत कार्य कराया जाकर बसों का संचालन किया जाना है,  जिसके अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। 

रायपुर रेल्वे स्टेशन और शहीद स्मारक भवन के पास सिटी बसों का औचक निरीक्षण किया गया सभी बसों में अग्निशामक यंत्र पाए गए किन्तु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए गए और सीट फटी पायी गयी जिसे तत्काल सुधारने और फर्स्ट एड बॉक्स तत्काल उपलब्ध कराने अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया गया है बसों की फिटनेस कराये जाने के उपरांत ही बसों का संचालन किया जाता है ।

Sushasan tihar aavedan ki sthiti : जनसमस्या निवारण शिविर

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 18 मई 2026 को बसों का औचक निरीक्षण रायपुर रेल्वे स्टेशन एवं शहीद स्मारक भवन के पास रायपुर से खरोरा मार्ग की बस क्रमांक ब्ळ04म्3544ध्ब्ळ04म्3525ध्ब्ळ04म्3547, रायपुर से खैरखुंट मार्ग की बस क्रमांक ब्ळ04म्3525 रायपुर से चंद्रखुरी मार्ग की बस ब्ळ04म्3531 एवं रायपुर से मानसोज मार्ग की बस क्रमाक ब्ळ04म्3533 में संचालित बस का किया गया, जिसमें निरीक्षण की गयी सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध पाये गये,  किन्तु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये गये एवं बसों की सीट फटी पायी गयी, जिसे तत्काल सुधार कराने तथा फर्स्ट एड बॉक्स तत्काल उपलब्ध कराये जाने अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया गया है।

Cg News Today : छत्तीसगढ़ कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल

 सभी बसों में हेड ब्रेक कार्य कर रहे हैँ, किन्तु अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टि से पत्थर लगाकर बस को रोका जाता है। सिटी बसों में सीटों की मरम्मत का कार्य डिपो में सतत रूप से किया जाता है एवं सभी बसों की मुख्य हेड लाईट कार्य कर रही है, अधिक रोशनी के लिए पृथक से दो अतिरिक्त लाईट लगायी गयी है। बसों की खिडकियां भी कार्य कर रही है, जिसे यात्री अपने सुविधा अनुसार बंद-चालु करते रहते है । बसों की फिटनेस कराये जाने के उपरांत ही बसों का संचालन किया जाता है। अनुबंध अनुसार कार्य कराये जाने हेतु अनुबंधित फर्म को पत्र जारी किया जाता है तथा वाहनों का सुधार कार्य कराया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button