cg breaking news

Cg news Raipur : तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण  

Cg news Raipur : सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने शहीद स्मारक भवन में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विष्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम अंतर्गत राजस्व अनुविभाग स्तर पर आयोजित 3 दिवसीय वृहद पंजीकरण षिविर का एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, अमर गिदवानी सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण 18 से 20 जून तक शहीद स्मारक में मुख्य रूप के केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिषन, पीएम कौषल विकास योजना, पेंषन योजनाओं के लिए नये पंजीकरण त्रुटि सुधार समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु तीन दिवस वृहद पंजीकरण षिविर लगाया जा रहा 0 सभापति ने व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजनों को षिविर की जानकारी देकर योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित करने के दिये कडे निर्देष ।

Cg news Raipur : रायपुर जिला प्रषासन द्वारा  

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर (Cg news Raipur) के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी की उपस्थिति में राजधानी शहर के जीई मार्ग में स्थित शहीद स्मारक भवन प्रांगण में रायपुर जिला प्रषासन द्वारा राजस्व अनुभाग स्तर पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विष्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम के आयोजन के रूप में केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचान के उद्देष्य से 18 से 20 जून 2026 तक आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय वृहद पंजीयन षिविर की प्रषासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

read – Raipur Chhattisgarh News Today  : छत्तीसगढ़  रायपुर की खबरें 

तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण षिविर में शहीद स्मारक भवन में 18 से 20 जून तक मुख्य रूप से केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ जैसे आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर , पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिषन, पीएम कौषल विकास योजना, पेंषन योजनाओं इत्यादि के लिए नये पंजीकरण, त्रुटि सुधार और समस्याओं के त्वरित निवारण संबंधी कार्य के संबंध में निरीक्षण कर सभापति ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से स्टाॅल पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।

Cg news Raipur : 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य

सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने अधिकारियों को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की समस्त जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देष्य से आयोजित किये जा रहे राजस्व अनुभाग स्तरीय तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण षिविर के आयोजन की जानकारी व्यापक प्रचार प्रसार कर करते हुए नागरिको को देने एवं पात्रतानुसार नागरिको को विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिकतम संख्या में पूर्ण वांछित लाभ दिलवाया जाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के कडे निर्देष दिये है।

सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने पार्षदो से वृहद पंजीकरण षिविर में आमजनों को जानकारी देकर योजनाओं का उन्हें अधिकतम वांछित लाभ दिलवाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है एवं अधिकारियों को तत्काल मुनादी कर विष्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम के आयोजन के रूप में 18 से 20 जून तक लगाये जा रहे तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण षिविर की सभी नागरिको को व्यापक स्तर पर जानकारी देना प्राथमिकता से जनहित में सुनिष्चित करने निर्देषित किया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button