sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

रायपुर, Janta Post – सुशासन तिहार 2026 (sushasan tihar 2026) के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।

Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

chhattisgarh govt news

कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले

शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों से  जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की और पात्र महिलाओं को मौके पर ही जॉब कार्ड सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुश्री कलाबाई टंडन, सुश्री अश्वनी बाई गिलहरे, सुश्री परमेश्वरी पाल, श्रीमती बीजे बाई यादव और श्रीमती बसंती बाई यादव सहित अन्य हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए।

CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर*

जॉब कार्ड हाथ में आते ही महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

जिले में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

sushasan tihar 2026 : मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई

सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजनों की समस्याएं हल हो रही है।

cg news live

दिव्यांग योगेश यादव को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

 इस शिविर में पहुंचे ग्राम कठिया के ही दिव्यांग श्री योगेश यादव की मांग का तत्काल समाधान किया गया। श्री यादव ने अपने लिए  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन दिया था। श्री यादव के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मुहैय्या कराई गई। कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने श्री यादव को ट्राइसाइकिल प्रदान किया।

श्री योगेश यादव काइफोसिस से पीड़ित है तथा 80 प्रतिशत अस्थि बाधित है। इस कारण वे चल नहीं पाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सुशासन तिहार 2026 (sushasan tihar 2026) में आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में खुशी लेकर आई है।

श्री यादव कहते हैं कि अब उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही समय का भी बचत होगा। ट्राईसाइकिल के माध्यम से वे अपनी जरूरतों के हिसाब से आना-जाना कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार की वजह से उनकी समस्या का समाधान हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WordPress Portal Floating Contact – Floating Quick Contact WordPress Plugin Flooring – Floor Repair & Refinish WordPress Theme Flooring – Paving and Tiling Services WordPress Theme Flora – WordPress Wedding Theme Florentine – Responsive Magazine Theme Floria — Gardening & Landscaping WordPress Theme Florian – Responsive Personal WordPress Blog Theme Flow – Creative Blog WordPress Theme Flow Gallery – Multimedia Gallery WordPress Plugin Flowto – Startup & SaaS WordPress Theme