cg election news

CG Election Result 2023 : चुनाव परिणाम को सहर्ष स्वीकार कर प्रदेश विकास का संकल्प लें

Article

CG Vidhansabha Chunav 2023 : CG Election Result 2023 भारतीय गणतंत्र राष्ट्र की यह विशेषता है कि यहां देश की जनता को सरकार बदलने और सहजने का अवसर प्रत्येक पांच साल में मिलता है। प्रजातंत्र में ऐसा माना जाता है कि मजबूत सरकार के साथ मजबूत विपक्ष का होना अच्छा है। यदि पक्ष और विपक्ष दोनों में सामंजस्य हो तो राष्ट्र तेजी से प्रगति करता है। अथार्त सरकार किसी भी दल की हो उसके अच्छे कार्यों की प्रसंशा और ग़लत कार्यों की निंदा होना चाहिए। मजबूत विपक्ष द्वारा सरकार को निरंकुश शासन करने से रोका जा सकता है साथ ही ऐसी स्थिति में शासन द्वारा लिये गए निर्णय समाज और राष्ट्र हितेषी होने की संभावना अधिक बनी रहती है। किन्तु अपवाद से नकारा नहीं जा सकता। वास्तव में विकास और योजनाओं का साकार रूप शासन कर रही सरकार की नीतियां और नीयत के साथ क्रियान्वयन करने वाले लोगों पर ज्यादा कुछ निर्भर करता है।

5 राज्यों के लिए विधानसभा Election : Election Result 2023

पांच राज्यों में हाल ही में चुनाव सम्पन्न हुए हैं। तीन दिसंबर 2023 को चुनाव के परिणाम आते ही नये सिरे से सरकारें बनेंगी। बननी वाली सरकार विपक्ष में रही राजनैतिक पार्टी की हो सकती है या फिर सक्ताधारी पार्टी को पुनः सरकार बनाने का अवसर मिल सकता है। जीत किसी भी दल की हो, सरकार किसी भी दल की बने उसे काम जनता के लिए करना है, उसे काम राज्य के विकास के लिए करना है, उसे काम प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए करना है,उसे काम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए करना है, उसे काम दीन-दुखी, गरीब और आरक्षित वर्ग के लिए करना है, उसे काम रोजगार सृजन के लिए करना है, उसे काम आवश्यक वस्तुओं की उचित दाम पर आपूर्ति के लिए करना है, उसे काम अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, हवा और मृदा के लिए करना है।

हाल ही मे सम्पन्न चुनाव प्रचार में हमने सभी राजनैतिक पार्टियों के बीच वाक् युद्ध जैसी स्थिति बनते हुई देखी है, अमर्यादित भाषा के उपयोग के साथ एक दूसरे पर दोषारोपण करते हुए देखा है। कहीं कहीं से तो सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, और मतदाता को धमकाने के समाचार भी सुनने को मिले हैं। इनमें सच्चाई कितनी है, है भी कि नहीं कहना मुश्किल है। मेरा मानना है कि जो भी सरकार बने उसे निवृतमान सरकार के कार्य की रेखा को छोटा करने,छोटा दिखाने के स्थान पर अपने कार्यों की रेखा लंबी करने पर ध्यान देना चाहिए,दुराग्रह से,बदले की भावना से काम करने में समय गंवाए बिना प्रदेश की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। नवीन जनहितकारी, विकासोन्मुखी योजनाओं के सृजन और क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। यदि पूर्व की सरकार की योजनाओं ने अच्छे परिणाम दिए हैं, जनता की दृष्टि में वे अच्छी रही हैं, तो उन्हें बंद करने,बदलने से बचना चाहिए।

Election Result 2023 – सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए सभी के लिए एक समान कानूनी राज्य की स्थापना। यदि सरकारें मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के स्थान पर आम जनता को रेवड़ी खरीदने योग्य बना सके तो इससे अच्छा कोई काम हो नहीं सकता।सभी को अच्छा स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, रोजगार देने का संकल्प, छोटे किसान तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों तथा आरक्षित वर्ग की उन्नति के लिए समर्पण भाव और ईमानदारी से सभी वर्गों के लिए काम करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना सरकार का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। मेरा ऐसा मानना है कि इन विचारों से न सिर्फ देश,प्रदेश और जनता का कल्याण और विकास होना सुनिश्चित है अपितु स्वयं सक्ताधारी दल जनमानस में अपने संबंधों को घनिष्ठता प्रदान कर सकते हैं।

लेखक : डा मनमोहन प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *