cg breaking news

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स Chhattisgarh State कार्यकारिणी बैठक

रायपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण, सदस्यता वृद्धि एवं आगामी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में जुलाई माह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों, विकासखंडों एवं विद्यालयों में राज्य स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 लाख पौधों के रोपण एवं संरक्षण का व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही निजी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों एवं एकलव्य विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों का विस्तार, संभाग स्तरीय प्रशिक्षण एवं शिविरों के आयोजन, रायगढ़ में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर समागम तथा जयपुर में ट्राइबल कार्निवल आयोजित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

read – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने पेश की निस्वार्थ सेवा की मिशाल

5 लाख पौधारोपण अभिया

इसके अलावा सी-स्काउटिंग को बढ़ावा देने, सदस्यता अभियान को गति देने, शिक्षकों के प्रशिक्षण, जिला मुख्य आयुक्त एवं कमिश्नर कोर्स आयोजित करने तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों, विकासखंडों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने, प्रत्येक जिले में स्वयं का स्काउट-गाइड कार्यालय स्थापित करने तथा बीजापुर एवं सुकमा जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित कर वहां स्काउट-गाइड गतिविधियों का विशेष विस्तार करने पर भी सहमति बनी।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त श्री खालसा ने कहा कि संगठन ने पिछले नौ माह के दौरान प्रदेशभर में अनेक उल्लेखनीय गतिविधियों का सफल संचालन किया है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले के जंबूरी ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में लगभग 12 हजार प्रतिभागियों की सहभागिता संगठन की बड़ी उपलब्धि रही। यूनिसेफ के सहयोग से राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन भी किया गया।

read – latest news of chhattisgarh in hindi

5 लाख पौधारोपण अभिया

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से स्काउटिंग को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के माध्यम से स्काउट-गाइड गतिविधियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

बैठक का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन राज्य संगठन आयुक्त अमित छत्री ने किया। बैठक के अंत में कांकेर के पूर्व जिला मुख्य आयुक्त स्वर्गीय भारत मटियारा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button