Author: s.soni

  • News Raipur : आयुक्त जोन कमिष्नरो को दिये निर्देष

    News Raipur : आयुक्त जोन कमिष्नरो को दिये निर्देष

    News Raipur : रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर (nagar nigam news) के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा टीएल बैठक लेकर अधिकारियों को विभिन्न आवष्यक विषयो पर कार्य प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए निर्देष दिये।

    नये जलागार निर्माण हेतु रिक्त शासकीय भूमियो को चिन्हित कर प्रस्ताव देने, सभी पानी टैंकरो में जीपीएस लगवाने, विकास एवं निर्माण कार्यो को तेज गति से गुणवत्ता सहित माॅनिटरिंग कर पूर्ण करवाने के अभियंताओं को निर्देष  वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम जिला मलेरिया विभाग से समन्वय कर जनजागरण कर आमजनो को जानकारी देकर करने के निर्देष  राज्य शासन के निर्देष पर जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस की लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखो को अद्यतन करने नवीन संपत्तियों के समावेष व कर वसूली सुदृढीकरण के आयुक्त के निर्देष।

    आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिष्नरो को वर्षा जल संचय हेतु जोन स्तर पर अपने -अपने जोन में पंजीकृत जियो हाईड्रोलाॅजिस्ट के माध्यम से विभिन्न संगठनों के माध्यम से रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करने जनजागरण कर कार्यवाही व्यापक रूप से करने के निर्देष दिये है।

    आयुक्त ने रायपुर जिला मलेरिया विभाग के साथ समन्वय रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वेक्टरजनित रोगो की कारगर रोकथाम हेतु जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आमजनो को इसके लक्षणों, बचाव के उपायो की जानकारी देकर जनजागरण अभियान चलाने, सभी जोनो में समस्त वार्डो में मच्छरो की कारगर रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से एंटी लार्वा फाॅगिंग बारिष पूर्व नाले, नालियों की तले तक सफाई अभियान पूर्वक कर सुगम निकास कायम करने के निर्देष सभी जोन कमिष्नरो एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये है।

    आयुक्त ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग अधिकाधिक स्थानो पर करवाने

    आयुक्त ने जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रगतिरत सभी निर्माण व विकास कार्यो को समय सीमा के भीतर माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ जनहित में पूर्ण करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।

    सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो को शीघ्र सुधारने के निर्देष

    आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता जल को नगर निगम रायपुर क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों का सर्वे कर व्यवहारिक आवष्यकतानुसार गर्मी में जलसंकट दूर करने नये जलागारो के निर्माण का तकनीकी प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देष दिये है ताकि प्रस्ताव को शासन को शीघ्र भेजा जा सके एवं शासन की स्वीकृति के अनुसार कार्य शीघ्र करवाया जा सके और नागरिको को शीघ्र जलसंकट से राहत प्राप्त हो सके।

    आयुक्त ने सभी पानी टैंकरो में अनिवार्य रूप से जीपीएस शीघ्र लगवाना सुनिष्चित करने निर्देषित किया है। साथ ही वार्डो में सूखे एवं खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो का सर्वे कर खराब अनुपयोगी हैण्ड पंपो में आवष्यक सुधार मरम्मत करवाने  के निर्देष दिये है।

    आयुक्त ने रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देषानुसार नगर निगम रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड से वंचित पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय करके डोर टू डोर सर्वे कर आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड बनाकर वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर वय वंदन कार्ड बनाने 25 मई 2026 तक 5 दिवसीय विषेष महाभियान में कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देष दिये है।

    आयुक्त ने छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के निर्देषानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के दौरान संपत्तिकर अभिलेखो को अद्यतन करने, नवीन संपत्तियों का समावेष करने व कर वसूली सुदृढीकरण के संबंध में शासन के निर्देषो का पालन करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है।

    read – Cg News Today : छत्तीसगढ़ कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल

    छत्तीसगढ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत प्रदत्त कर निर्धारण संबंधी धाराओ के अनुसार यह सुनिष्चित करने निर्देष दिये गये है कि नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित प्रत्येक कर योग्य भवन, भूमि का विधिवत कर निर्धारण किया गया हो, आयुक्त ने जोन कमिष्नरो एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम के हित में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अधिकाधिक राजस्व वसूली पहली प्राथमिकता के आधार पर सुनिष्चित करने निर्देषित किया है।

    आयुक्त ने जनगणना 2027 अंतर्गत जनगणना निदेषालय के निर्देषानुसार मकान सूची करण अभियान की प्रगति की जानकारी सभी जोन कमिष्नरों से ली एवं समीक्षा करते हुए निर्देषानुसार त्रुटिरहित जनगणना कार्य समय सीमा के भीतर करवाने एवं कार्य में लापरवाही बरतना पाये जाने पर संबंधित ड्यूटीरत जनगणना पर्यवेक्षक एवं जनगणना प्रगणक पर विधि अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देष दिये है। 

    read – Sushasan tihar aavedan ki sthiti : जनसमस्या निवारण शिविर

    आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा ली गई साप्ताहिक समय सीमा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेष्वर साहू, श्री पंकज के शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री इमरान खान, उपायुक्तगण, जोन कमिष्नरगण स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक राजस्व अधिकारीगण, जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण , जोनो के सहायक अभियंतागण की उपस्थिति रही।   

  • bhilai news : IIT भिलाई ने विकसित की स्वदेशी बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट तकनीक

    bhilai news : IIT भिलाई ने विकसित की स्वदेशी बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट तकनीक

    bhilai news : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT bhilai ) भिलाई के शोधकर्ताओं ने बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट (शरीर में स्वतः घुलने वाले इम्प्लांट) विकसित करने की स्वदेशी तकनीक खोजकर चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    संस्थान के ‘एडवांस्ड मटेरियल्स डेवलपमेंट एंड कैरेक्टराइजेशन ग्रुप’ (AMDCG) ने टाइटेनियम कोटिंग के साथ मैग्नीशियम (Mg) मिश्र धातु आधारित एक ऐसा इम्प्लांट तैयार किया है, जो उपचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानव शरीर के भीतर सुरक्षित रूप से घुलने में सक्षम है।

    Dhamtari Jagdalpur Highway : गलत एलाइनमेंट में काटे गए 8 हजार से अधिक पेड़

    चिकित्सा विज्ञान की एक पुरानी चुनौती का समाधान

    डॉ. जोस इमानुएल के मार्गदर्शन में पीएचडी छात्र श्री विग्नेश आर. के नेतृत्व में इस शोध दल ने चिकित्सा विज्ञान की एक पुरानी चुनौती का समाधान खोजा है। दरअसल, मैग्नीशियम मिश्र धातुएं हड्डियों के उपचार के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं, लेकिन शरीर के भीतर इनका क्षरण बहुत तेजी से होता है।

    शोध टीम ने एक ऐसी तकनीक स्थापित की है जो मैग्नीशियम मिश्र धातु पर टाइटेनियम की एक सघन और पतली परत चढ़ा देती है। यह सफलता धातु के घुलने की दर को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे उपचार के महत्वपूर्ण चरणों के दौरान इम्प्लांट की मजबूती बनी रहती है।

    Cg breaking : देश के लिए मिसाल छत्तीसगढ़ वनाधारित आजीविका मॉडल

    अपनी इस खोज के बारे में बताते हुए श्री विग्नेश आर. ने कहा कि शोध के दौरान यह प्रमाणित हुआ है कि टाइटेनियम कोटिंग के माध्यम से बायोडिग्रेडेशन (घुलने) की दर को 7.66 मिमी/वर्ष से घटाकर 2.93 मिमी/वर्ष किया जा सकता है।

    इसका सीधा लाभ यह होगा कि भविष्य में मरीजों को शरीर से हड्डी के पेंच या स्टेंट निकालने के लिए दोबारा सर्जरी के दर्द और खर्च से नहीं गुजरना पड़ेगा। ये इम्प्लांट ठीक होने तक अपनी मजबूती बनाए रखेंगे और बाद में स्वतः ही शरीर में विलीन हो जाएंगे।

    CG Former News : बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर

    IIT भिलाई ने विकसित की स्वदेशी बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट तकनीक

    डॉ. जोस इमानुएल ने कहा कि यह देश में उन्नत दीर्घायु वाले बायोडिग्रेडेबल इम्प्लांट विकास की दिशा में संस्थान का पहला और महत्वपूर्ण कदम है। इस अध्ययन के परिणाम हाल ही में प्रमुख वैज्ञानिक पत्रिकाओं में से एक ‘डिस्कवर मटेरियल्स’ में प्रकाशित हुए हैं।

    शोध समूह का अगला कदम पशु परीक्षणों की ओर बढ़ने से पहले बायो-डिग्रेडेशन प्रक्रिया के दौरान कोशिका वृद्धि का अध्ययन करना होगा। गौरतलब है कि श्री विग्नेश आईआईटी भिलाई में सीनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के रूप में संस्थान की सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।

  • Dhamtari Jagdalpur Highway : गलत एलाइनमेंट में काटे गए 8 हजार से अधिक पेड़

    Dhamtari Jagdalpur Highway : गलत एलाइनमेंट में काटे गए 8 हजार से अधिक पेड़

    रायपुर, Jantpost | धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ( Dhamtari Jagdalpur Highway NH30 ) के चौड़ीकरण के दौरान हुई वृक्ष कटाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वन विभाग द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि स्वीकृत एलाइनमेंट से बाहर जाकर हजारों पेड़ों की कटाई कर दी गई है। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए वन विभाग ने दोषियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Cg breaking : देश के लिए मिसाल छत्तीसगढ़ वनाधारित आजीविका मॉडल

    Dhamtari Jagdalpur Highway क्या है पूरा मामला?

    Dhamtari Jagdalpur Highway मार्ग के उन्नयन के लिए वर्ष 2017 में बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर जिलों के वन क्षेत्रों की 402.423 हेक्टेयर भूमि के व्यपवर्तन (डायवर्सन) की अनुमति दी गई थी। इस परियोजना के तहत केशकाल वनमंडल में कुल 10 हजार 731 वृक्षों की कटाई की अनुमति मिली थी। इसमें फरसगांव-बड़ेडोंगर परिक्षेत्र के 1 हजार 545 और केशकाल परिक्षेत्र के 9 हजार 186 वृक्ष शामिल थे। संयुक्त टीम द्वारा कटाई के बाद लंबे समय तक निर्माण कार्य बंद रखा गया।

    Dhamtari Jagdalpur Highway जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    मार्च 2026 में जब लोक निर्माण विभाग (एनएच) ने सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया, तब एलाइनमेंट में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। उप-वनमंडलाधिकारी केशकाल की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने पाया कि अवैध कटाई लगभग 8 हजार 159 वृक्ष स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट से बाहर के क्षेत्र में काट दिए गए। अतिरिक्त कटाई की आवश्यकता गलत कटाई के कारण अब स्वीकृत एलाइनमेंट में सड़क बनाने के लिए 6 हजार 336 अतिरिक्त वृक्षों को काटना अनिवार्य हो गया है।
    CG Pm Suryaghar yojna : सोलर सिस्टम से बचत  

    Dhamtari Jagdalpur Highway दोषियों पर गिरेगी गाज

    वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। भविष्य में त्रुटि न हो, इसके लिए एलाइनमेंट में चिन्हित वृक्षों का तकनीकी कर्मचारियों द्वारा दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। वर्ष 2016-17 में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर वृक्ष कटाई के लिए जिम्मेदार तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
    
    Dhamtari Jagdalpur Highway वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण के नियमों की अनदेखी और शासकीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों की पहचान कर उन पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

  • Cg breaking : देश के लिए मिसाल छत्तीसगढ़ वनाधारित आजीविका मॉडल

    Cg breaking : देश के लिए मिसाल छत्तीसगढ़ वनाधारित आजीविका मॉडल

    JantaPost | Cg breaking : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा विकसित वनाधारित आजीविका मॉडल आज अपनी सफलता की गूँज देशभर में फैला रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ-साथ लघु वनोपजों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के इस अनूठे मॉडल का अध्ययन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुँचा।

    CG Pm Suryaghar yojna : सोलर सिस्टम से बचत 

    Cg breaking : प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य

    इस दल में अरुणाचल वन निगम के अध्यक्ष श्री नालोंग मिजे, विधायक श्री चौ जिंगनु नामचूम, उपाध्यक्ष श्री टी.जी. बाकि तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी. सुब्रमण्यम सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

    महिला सशक्तिकरण : 25 लाख रुपए के लाभांश का वितरण

    भ्रमण के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को उनकी कड़ी मेहनत का फल 25 लाख 17 हजार 776 रुपए की लाभांश राशि के रूप में दिया गया।  वन धन विकास केंद्र डॉगनाला, इच्छापुर, दुगली और विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) केंद्र केशोडार की महिलाओं को लाभांश के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीएफओ (कटघोरा) श्री कुमार निशांत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    bastar news today hindi : बस्तर में तस्वीर बदली

    Cg breaking : प्रसंस्करण इकाइयों का भ्रमण और आधुनिक तकनीक

    प्रतिनिधिमंडल ने जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों को समझने के लिए विभिन्न केंद्रों का दौरा किया। राजनांदगांव में महुआ फूड प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन कर आधुनिक तकनीक को समझा। कबीरधाम में वन धन शहद प्रसंस्करण केंद्र की कार्यप्रणाली देखी। ]

    CG Bastar news : बस्तर में बैंकिंग क्रांति

    दल ने “छत्तीसगढ़ हर्बल्स” के मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क और 67 प्रकार के लघु वनोपजों की एमएसपी पर खरीदी की व्यवस्था की सराहना की। उन्हें बताया गया कि राज्य में तेंदूपत्ता का देश में सर्वाधिक 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा मूल्य दिया जा रहा है।

    प्रेरणादायी मॉडल के रूप में पहचान

    अरुणाचल प्रदेश के दल ने ( Cg breaking) छत्तीसगढ़ के इस मॉडल को ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायी उदाहरण बताया। उन्होंने महिला समूहों की कार्यक्षमता से प्रभावित होकर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा और प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें छत्तीसगढ़ की वन संपदा व जनजातीय आजीविका के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

  • CG Bastar news : बस्तर में बैंकिंग क्रांति

    CG Bastar news : बस्तर में बैंकिंग क्रांति

    सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक (जनसंपर्क संचालनालय) : CG Bastar news – एक समय नक्सल हिंसा और विकास की चुनौतियों के लिए पहचाने जाने वाला बस्तर अब बदल चुका है। आज बस्तर शांति, विश्वास, सुशासन और विकास की नई पहचान बन रहा है। नक्सलमुक्त होते बस्तर में अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंटरनेट और बैंकिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से विस्तार पा रही हैं।

    कभी बैंकिंग सुविधाओं के अभाव, नकदी आधारित अर्थव्यवस्था और सीमित वित्तीय पहुंच के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर संभाग में अब परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है। इसी परिवर्तन का सबसे मजबूत उदाहरण है पिछले ढाई वर्षों में बस्तर संभाग में 31 नई बैंक शाखाओं का खुलना।

    CG Bastar news : नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई धारा-

    श्री विष्णु देव साय की सरकार के गठन के बाद बस्तर में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है। दूरस्थ और पूर्व में प्रभावित रहे क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच ने यह साबित किया है कि अब बस्तर विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह नया बस्तर है, जहां बंदूक की आवाज नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और समृद्धि की नई गूंज सुनाई दे रही है।

    CG Bastar news : बैंक शाखाएं नहीं, विकास के नए द्वार

    दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बैंक शाखाओं की स्थापना ग्रामीण जीवन में व्यापक बदलाव लेकर आ रही है। पहले लोगों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय या अन्य कस्बों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई गांवों के लोगों को पूरा दिन खर्च कर बैंक पहुंचना पड़ता था।

    अब गांवों और ब्लॉक स्तर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचने से न केवल समय और संसाधनों की बचत हो रही है, बल्कि लोगों का औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जुड़ाव भी बढ़ रहा है, इससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है और पारदर्शिता मजबूत हुई है।

    CG Bastar news : बस्तर में बैंकिंग क्रांति

    बस्तर संभाग के गांवों और कस्बों में बैंक शाखाओं का खुलना केवल वित्तीय संस्थाओं का विस्तार नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश का प्रतीक है। जिन क्षेत्रों में कभी मूलभूत सेवाएं पहुंचाना चुनौती माना जाता था, वहां आज आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    bastar news today hindi : बस्तर में तस्वीर बदली

    पिछले ढाई वर्षों में बस्तर संभाग में 31 नई बैंक शाखाएं शुरू हुई हैं, इनमें बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ है। तर्रेम, जगरगुंडा, चिंतलनार, किस्टाराम, पामेड़, समलवार और कोहकामेटा जैसे क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का खुलना विकास और विश्वास दोनों का प्रतीक बन गया है।

    नक्सलमुक्त बस्तर में बढ़ा विश्वास

    बस्तर में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत होने के साथ अब विकास कार्यों को नई गति मिली है। बैंक शाखाओं का विस्तार यह दर्शाता है कि अब शासन और जनता के बीच विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है। जहां कभी लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब गांवों और ब्लॉक स्तर पर ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे आम नागरिकों का जीवन आसान हुआ है और वे औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से तेजी से जुड़ रहे हैं।

    chhattisgarh Bastar News Today : सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी  सर्वोच्च प्राथमिकता

    आज बस्तर के ग्रामीण बैंक खातों, डिजिटल भुगतान, किसान कृषि ऋण, बीमा, पेंशन और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ आसानी से ले पा रहे हैं, इससे आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता और आत्मनिर्भरता दोनों बढ़ी हैं।

    आदिवासी अंचलों को मिला आर्थिक संबल

     बस्तर संभाग की बड़ी आबादी आदिवासी समुदाय की है। बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार से आदिवासी परिवारों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे योजनाओं को लाभ सीधे हितग्राहियों के खाते में (डी बीटी के माध्यम) मिल रहा है।

    प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, तेंदूपत्ता बोनस, वन धन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य डीबीटी के माध्यम से योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, इससे बिचौलियों की भूमिका कम हुई है और पारदर्शी व्यवस्था मजबूत हुई है। महिला स्व-सहायता समूहों को भी बैंकिंग सुविधाओं से बड़ी लाभ मिली है। समूहों को ऋण सुविधा मिलने से आजीविका गतिविधियों और छोटे उद्यमों को नई गति मिली है।

    cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

    CG Bastar news : बस्तर में आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय

    31 नई बैंक शाखाओं के खुलने से बस्तर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला है। अब छोटे व्यापारियों, किसानों और युवाओं को वित्तीय सहायता आसानी से उपलब्ध हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी आधारित व्यवस्था की जगह डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, माइक्रो एटीएम और आधार आधारित भुगतान जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंच चुकी हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था अधिक संगठित और पारदर्शी बन रही है। बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से बाजार गतिविधियां बढ़ी हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

    युवाओं और स्व-रोजगार को बढ़ावा

    बस्तर में बैंकिंग नेटवर्क मजबूत होने से युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़े हैं। बैंक ऋण और वित्तीय सहायता मिलने से युवा अब कृषि आधारित उद्योग, लघु व्यवसाय, सेवा क्षेत्र और स्टार्टअप गतिविधियों की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक मित्र और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। इससे आर्थिक गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा दिखाई दे रही है।

    Bastar Visit Sachin Tendulkar : सचिन बोले बस्तर में डायमंड बहुत….

    विकास और सुशासन का नया मॉडल बनता बस्तर

    बस्तर में बैंकिंग विस्तार यह दर्शाता है कि अब यह क्षेत्र केवल सुरक्षा के नजरिए से नहीं, बल्कि विकास और संभावनाओं के केंद्र के रूप में उभर रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और बैंकिंग जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार यह साबित कर रहा है कि नक्सलमुक्त बस्तर अब आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पिछले ढाई वर्षों में 31 नई बैंक शाखाओं का खुलना केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई तस्वीर है- जहां विश्वास है, अवसर हैं और विकास की नई संभावनाएं हैं।

    नया बस्तर- विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर

    आज बस्तर बदल रहा है। गांवों तक पहुंचती बैंकिंग सेवाएं यह संदेश दे रही हैं कि अब विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। नक्सलमुक्त बस्तर में मजबूत होता बैंकिंग नेटवर्क आने वाले समय में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, सामाजिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी ताकत बनने जा रहा है।

  • Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा

    Raipur Live News : नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा

    Raipur Live News : @jantapost रायपुर नगर निगम एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (CEED) द्वारा अमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर के सहयोग से “संवेदनशील शहरी श्रमिकों मे हीट रेजिलिएंस विकसित करनाष् विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया गया।  

    कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने की । कार्यक्रम में अमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीयूष कांत पाण्डेय, CREDAI के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी, छत्तीसगढ़ चौंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी, नगरीय प्रशासन विभाग, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र, हेल्पएज इंडिया, अविनाश ग्रुप, अल्ट्राटेक सीमेंट के पर्यावरण प्रमुख, त्ड। के आर्किटेक्ट्स, टळत् ग्रुप्स के प्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, सफाई कर्मी, अन्य संवेदनशील शहरी श्रमिकों तथा अमिटी यूनिवर्सिटी के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

    संवेदनशील शहरी श्रमिकों मे हीट रेजिलिएंस विकसित करना

    यह कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में बढ़ती अत्यधिक गर्मी के प्रभावों तथा हीट-रेजिलिएंट एवं समावेशी रणनीतियों की आवश्यकता पर गंभीर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस विषय की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि रायपुर शहर को हीट रेजिलिएंस के दृष्टिकोण से भी “स्मार्ट सिटी” बनाने की दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं।

    डॉ. पियूष पांडे ने रायपुर की जलवायु परिस्थितियों पर अपने दीर्घकालिक अवलोकनों के आधार पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यद्यपि जैसलमेर जैसे शहरों में दिन का तापमान अधिक रहता है, वहीं रायपुर में रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया जाता है, जो अक्सर 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहता है। उन्होंने बढ़ते अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव के लिए घटते हरित क्षेत्र, जलाशयों के क्षरण तथा तीव्र शहरीकरण को प्रमुख कारण बताया।

    उन्होंने ऐसे तुलनात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत किए, जहाँ अनियंत्रित शहरी विस्तार के कारण 10दृ15 वर्षों की अवधि में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। डॉ. पांडे ने ‘वेट-बल्ब टेम्परेचर’ की अवधारणा और उच्च आर्द्रता की स्थिति में उसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की।

    उन्होंने पारंपरिक वास्तुशिल्प पद्धतियों एवं जीवनशैली आधारित अनुकूलन उपायों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये उपाय ऐतिहासिक रूप से तापीय आराम प्रदान करते थे, लेकिन वर्तमान समय में इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

    विषय पर नगर निगम रायपुर में राउंडटेबल चर्चा आयोजित   

    श्री प्रभात मिश्रा ने कहा कि रायपुर अनेक जलाशयों से समृद्ध शहर है, इसलिए इनके संरक्षण, पुनर्स्थापन और दीर्घकालिक संवर्धन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जलाशय स्थानीय सूक्ष्म जलवायु (माइक्रोक्लाइमेट) को संतुलित रखने, भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने तथा अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    Raipur News Today : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर निगम स्वच्छता  करने  कार्रवाई

    कार्यक्रम की शुरुआत ब्म्म्क् की एसोसिएट डायरेक्टर , क्लाइमेट चेंज, डॉ. देवयानी शर्मा द्वारा कार्यक्रम के विवरण देते हुए की गई।  उन्होंने रायपुर शहर में बढ़ते हीट स्ट्रेस तथा उसके निर्माण श्रमिकों, सफाई कर्मियों, ठेला एवं फुटपाथ विक्रेताओं, परिवहन कर्मियों और अन्य बाहरी श्रमिक वर्गों पर पड़ने वाले प्रभावों को रेखांकित किया। उन्होंने बढ़ती हीटवेव परिस्थितियों के बीच जलवायु-संवेदनशील शहरी प्रशासन एवं बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

    शहरी श्रमिक सर्वेक्षण के निष्कर्ष

    तकनीकी सत्र के दौरान ब्म्म्क् द्वारा अमिटी यूनिवर्सिटी, रायपुर के विद्यार्थियों के सहयोग से किए गए शहरी श्रमिक सर्वेक्षण के निष्कर्ष डॉ. देवयानी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए। सर्वेक्षण में अत्यधिक गर्मी के कारण श्रमिकों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य प्रभाव, निर्जलीकरण, कार्यक्षमता में कमी, आय पर प्रभाव तथा सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

    cg raipur news today : स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर

    चर्चा के दौरान शहरी हीटवेव प्रबंधन रणनीतियों तथा रायपुर शहर में “अर्बन हीट आइलैंड” प्रभाव को कम करने के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें बेहतर शहरी नियोजन, हरित अवसंरचना, कूलिंग इंटरवेंशन तथा हीट-रेजिलिएंट सिटी सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर तैयारी मजबूत करने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

    Raipur Live News : आवश्यक उपायों की महत्ता

    सार्वजनिक स्वास्थ्य पर केंद्रित विशेष सत्र में डॉ. स्मृति देवांगन, जॉइंट डायरेक्टर एवं स्टेट हेल्थ प्रोग्राम ऑफिसर ने शहरी आबादी में हीट स्ट्रेस प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी, जन-जागरूकता, अर्ली वार्निंग सिस्टम तथा संवेदनशील समुदायों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    राउंडटेबल चर्चा में शहरी डिजाइन एवं निर्मित अवसंरचना में हीट रेजिलिएंस को शामिल करने, जलवायु-संवेदनशील निर्माण पद्धतियों, श्रमिक-अनुकूल सुविधाओं, शहरी हरित क्षेत्रों के विकास, हीट स्ट्रोक की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा टिकाऊ कूलिंग उपायों जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

    विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच हुई खुली चर्चा में रायपुर (Raipur Live News ) को अधिक हीट-रेजिलिएंट शहर बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव, अनुभव एवं चिंताएँ साझा की गईं। कार्यक्रम का समापन प्रमुख निष्कर्षों, भविष्य की कार्ययोजना तथा नीति-स्तर पर सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा के साथ हुआ। अन्त मे श्री तुषार शर्मा द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया।

  • cg raipur news today : स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर

    cg raipur news today : स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर

    cg raipur news today : रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनषिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विष्वदीप द्वारा दिये गये निर्देषानुसार एवं नगर निगम जोन 5 जोन कमिष्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गदर्षन में जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू, श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्रमांक 40 क्षेत्र अंतर्गत ग्लोबल हास्पिटल के पास नाले के ऊपर लगभग 50 मीटर क्षेत्र में निर्मित अवैध पाटे को तत्काल स्थल पर जनषिकायत सही मिली थी ।

    nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    नाले में स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर करने कार्यवाही

    जेसीबी मषीन बुलवाकर तुडवाने एवं नाले में स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर करने कार्यवाही की एवं संबंधित ग्लोबल हास्पिटल को तत्काल नोटिस देकर भविष्य के लिए कडी चेतावनी देते हुए 10 हजार रू. का जुर्माना कर एवं नाले को पाटा तोडकर कब्जा मुक्त करवाकर स्वच्छता की बाधा तत्काल दूर कर जोन स्तर पर प्राप्त जनषिकायत का त्वरित निदान किया गया ।

    cg raipur news today

    cg raipur news today : औचक निरीक्षण किया

    रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विष्वदीप के निर्देष पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी को लेकर स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण जोन 10 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरीजेष तिवारी की उपस्थिति में किया।

    Raipur samachar live : इधर उधर कचरे का ढेर ना दिखें – महापौर

    सफाई ठेकेदार पर 15 हजार रू. जुर्माना

    औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 10 के वार्ड 55 में निर्धारित से कम संख्या में सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले एवं जगह – जगह भारी गंदगी एवं नालियों में कचरा एवं निकास व्यवस्था बाधित मिली । इसे लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल वार्ड 55 के संबंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार को नोटिस देकर 15 हजार रू. का जुर्माना चेतावनी देकर करने एवं वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस देकर लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देष दिये।

    आरआरआर सेंटर का सुचारू संचालन करने दिये

    रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल एवं आयुक्त श्री विष्वदीप के निर्देष पर नगर निगम जोन 1 अंतर्गत खमतराई पानी टंकी जोन कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत आरआरआर रियूज,रिड्यूज,रिसाईकल सेंटर के सुचारू संचालन का कार्य किया जा रहा है। इसकी माॅनिटरिंग जोन 1 कमिष्नर श्री अंषुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देषमुख सहित कर रहे है।

    cg news live : छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण किसान सम्मेलन

    स्वच्छ सर्वेक्षण 26 अंतर्गत कोई भी नागरिक अपने घर, दुकान की अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री, किताबे, पुस्तके, जूते, चप्पल आदि अन्य रिसाईकल योग्य वस्तुएं नगर निगम जोन 1 के खमतराई जोन कार्यालय आरआरआर सेंटर में स्वेच्छापूर्वक लाकर दे सकता है। उन्हें लगातार ससम्मान समाज के जरूरतमंद लोगो को प्रदान किया जायेगा। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति नगर निगम जोन 1 कार्यालय आरआरआर सेंटर में संपर्क कर अपनी उपयोगी वस्तुएं प्राप्त कर सकता है।

    cg raipur news today

    सी एंड डी प्लांट और ट्रांसफर स्टेशन का औचक निरीक्षण

    रायपुर cg raipur news today नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 अंतर्गत जरवाय में रायपुर नगर निगम के सी एंड डी ( कंस्ट्रक्शन एंड डिमालीशन प्लांट और ट्रांसफर स्टेशन का कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, उपअभियंता श्री अबरार खान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा एवं सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया ।

    Raipur News Today : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर निगम स्वच्छता  करने  कार्रवाई

    cg raipur news today स्थल समीक्षा कर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की जोन 8 के स्तर पर सभी 7 वार्डों में पर्यावरण सुधार की दृष्टि से पुख्ता प्रशासनिक तैयारी करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

  • cg news live : छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण किसान सम्मेलन

    cg news live : छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण किसान सम्मेलन

    cg news live : छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (cbda) ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण रायपुर ने राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI) कानपुर के सहयोग से बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स गोढ़ी (दुर्ग) में किसान सम्मेलन आयोजित किया।

    Raipur News Today : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान – रायपुर निगम स्वच्छता  करने  कार्रवाई

    cg news live : किसानों की आय में वृद्धि करना

    सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गन्ना आधारित खेती में सफेद चुकंदर (शुगरबीट) को अंतरफसली के रूप में अपनाकर भूमि उपयोग दक्षता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना था। इस दौरान किसानों को शुगरबीट की खेती का प्रत्यक्ष भ्रमण कराया गया एवं फसल की खुदाई भी की गई, जिसमें शुगरबीट का औसत वजन लगभग 3.7 किलोग्राम पाया गया, जो इसकी सफल खेती की संभावनाओं को दर्शाता है।

    nagar nigam raipur News : जल का पूर्ण भराव प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर सुनिष्चित करें

    मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर की निदेशक डॉ. सीमा परोहा ने कहा कि गन्ना-शुगरबीट अंतरफसली खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का व्यवहारिक विकल्प है। इस तकनीक का सफल परीक्षण राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में किया जा चुका है छत्तीसगढ़ में सीबीडीए के सहयोग से इसका प्रथम क्रियान्वयन हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

    Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

    सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार ने बताया कि नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के सहयोग से राज्य में पहली बार गन्ना एवं सफेद चुकंदर (शुगरबीट) की अंतरफसली खेती पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

    शुगरबीट लगभग 5–6 माह में तैयार हो जाती है और इसे गन्ने के साथ उगाकर अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे बायोएथेनॉल उत्पादन हेतु अतिरिक्त कच्चा माल उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। सहायक परियोजना अधिकारी श्री संतोष कुमार मैत्री ने बताया कि राज्य में पहली बार गन्ना एवं शुगरबीट की अंतरफसली खेती पर ग्राम गोढ़ी में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

    छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण किसान सम्मेलन

    राष्ट्रीय शर्करा संस्था से प्राप्त उन्नत किस्म के माध्यम से किए गए इस अध्ययन के प्रारंभिक परिणाम उत्साहजनक हैं, विशेषकर मुरुम भूमि में इसकी सफलता ने किसानों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं। सहायक प्राध्यापक डॉ. लोकेश बाबर ने किसानों को शुगरबीट की खेती अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि यह कम लागत में अधिक लाभ देने वाली तकनीक है।

    cg news live कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा परोहा ने प्राधिकरण के परिसर स्थित हर्बेरियम एवं आर्बोरेटम का भ्रमण किया तथा ऊर्जा फसल नेपियर घास के क्षेत्र का अवलोकन किया, जिससे कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की संभावनाएं हैं।

    Viksit Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में हमारा प्रयास

  • cg rajnandgaon news today : पश्चिम बंगाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी

    cg rajnandgaon news today : पश्चिम बंगाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी

    cg rajnandgaon news today : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी मेें भाजपा की जीत से प्रफुल्लित होकर Rajnandgao Munciple Corporation महापौर मधुसूदन यादव ने पश्चिम बंगाल की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है।

    महापौर ने इस ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी एवं उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी एवं उनकी पूरी टीम के अथक परिश्रम, निपुण रणनीति, और गत वर्षो में बंगाल की गली-गली में, जान हथेली पर लेकर, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रप्रथम की भावना का प्रचार-प्रसार करते घूम रहे, संघ एवं भाजपा के सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं बलिदान को प्रणाम किया।

    Cg Raipur News Live : रायपुर भारत में जनसंख्या वृद्धि और असंतुलन को लेकर चिंतन बैठक

    पश्चिम बंगाल भी डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास एवं समृद्धि की नई विजय गाथा लिखेगा : महापौर मधु

    अपने वक्तव्य में महापौर ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि एवं उनके दूरदृष्टा सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर ‘‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान‘‘ की परिकल्पना को साकार करने के जिस उद्देश्य के लिये डा0 मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया, उनके उसी सपने को तोड़ने की तैयारी पश्चिम बंगाल में ममता दीदी कर रही थी, किन्तु धन्य है बंगाल की जनता, जिन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनाकर, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

    cg rajnandgao news : पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराने पर

    पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को कई मायनों में एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है। भाजपा ने 2011 से पश्चिम बंगाल राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदकर, एक ओर अपना दबदबा साबित किया है वही दूसरी ओर केन्द्र में विपक्ष के सबसे दमदार चेहरे ममता बैनर्जी और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार एवं दावेदारी के सपनों को चकनाचूर कर दिया है, जिससे केन्द्र के विपक्षी इंडी गठबंधन को भी तगड़ा झटका लगा है।

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    cg rajnandgaon news today : महापौर ने हर्ष व्यक्त किया

    भाजपा की पश्चिम बंगाल में शानदार जीत को तुष्टीकरण की राजनीति पर राष्ट्रवाद की जीत के रूप में भी रेखांकित करता है। इस जीत ने पश्चिम बंगाल की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार के सुशासन, राष्ट्रप्रेम, जनकल्याणकारी नीतियो के प्रति विश्वास एवं प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है।

    महापौर ने दावा किया है कि अब देश के संसाधनों का उपयोग देश के नागरिकों के लिये होगा, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति एवं संप्रदाय का हो। पूर्ववर्ती ममता बैनर्जी की भ्रष्ट एवं तानाशाह तृणमूल सरकार में पश्चिम बंगाल के संसाधनों का बेहिसाब दोहन घुसपैठियों के द्वारा किया जा रहा था, अब वहॉ भाजपा की जीत के बाद उसकी दिशा पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार प्रदेश के मूल निवासियों के जनकल्याण के लिये मोड़ेगी।

    CG Breaking News Today : सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी

    cg rajnandgaon news today : अब केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाएॅ यथा आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य लागू होने जा रही केन्द्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पश्चिम बंगाल की जनता को भी मिल सकेगा। महापौर मधुसूदन यादव ने पश्चिम बंगाल की जनता को एक सुनहरे भविष्य के लिये बधाई देते हुए दावा किया है कि अब पश्चिम बंगाल भी डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास एवं समृद्धि की नई विजय गाथा लिखेगा।

  • Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

    Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

    रायपुर – Chhattigarh NMMSE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE) 2025-26 के तहत दिनांक 02 मई 2026 को राज्य में परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।

    CG Raipur Breaking News : रायपुर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही

    मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले के संरक्षण, सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के निर्देश तथा उपसचिव डॉ. बी. रघु एवं श्रीमती मोनिका जयनशीने के मार्गदर्शन में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में बौद्धिक योग्यता परीक्षण (MAT) एवं द्वितीय पाली में शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) सम्पन्न हुआ।

    Chhattisgarh News Today : बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण

    132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित

    परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने जानकारी दी कि इस परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को कुल 2246 छात्रवृत्तियों का कोटा आबंटित है। राज्य के 132 परीक्षा केन्द्रों में कुल 31,810 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 28,570 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3,237 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण शून्य रहा।

    sushasan tihar 2026 : सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार

    Chhattigarh NMMSE : साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना

    परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रत्येक केन्द्र में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण दल एवं मण्डल कार्यालय से गठित उड़नदस्ता टीमों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। संपूर्ण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

    cg news today : सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ:

    छात्रवृत्ति योजना का विवरण

    Chhattigarh NMMSE : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकाय विद्यालयों के कक्षा 8वीं के वे विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 7वीं में न्यूनतम 55% अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 5% की छूट) प्राप्त की हो तथा जिनके माता-पिता/पालक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक न हो। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह ₹1000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

    chhattisgarh majdur divas news : मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाये : Congress

  • cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    cg Balrampur News today : पशुधन विकास का सशक्त मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

    cg Balrampur News today Janta Post – छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन आधारित आजीविका को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सामने आई है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में “पशु सखी” मॉडल के जरिए महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है, जिससे वे अपने साथ-साथ अन्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में 30 पशु सखियों के लिए 17 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    पशुओं की समुचित देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन

    यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित हो रहा है, जहां उन्हें पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक पहलुओं की गहन जानकारी दी जा रही है ।

    प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पशुओं की समुचित देखभाल, संतुलित आहार प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, नस्ल सुधार, रोगों की पहचान एवं प्राथमिक उपचार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही पशु चिकित्सालय एवं गौशालाओं के भ्रमण के माध्यम से पशु सखियों को जमीनी स्तर पर पशुधन प्रबंधन की व्यवहारिक समझ विकसित कराई जा रही है।

    cg news live – महाविद्यालय की छात्राओं से की शैक्षणिक चर्चा

    Balrampur News today – मील का पत्थर

    जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और “पशु सखी” जैसी पहलें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को समय पर मार्गदर्शन और सेवाएं मिलेंगी, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि होगी।

    cg Balrampur News today – प्रदेश में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, पशुधन स्वास्थ्य सुधार और सतत ग्रामीणविकास को भी गति दे रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त पशु सखियां अपने-अपने गांवों में पशुपालन सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरेंगी और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में अहम योगदान देंगी।

    cg bastar news today : छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज

WordPress Portal Portfolio Builder – Elementor Portfolio Addon Portfolio Gallery – WordPress Portfolio Portfolio Manager Pro – WordPress Responsive Portfolio & Gallery Portfolio Minimal for Visual Composer Portfolio Module for CMS pro Portfolio WordPress – Minimalist Porto – eCommerce HTML Template POS Module for Stock Manager Advance Post Accordion for WordPress Post Creator for ARForms