latest hindi news cg tuesday : छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज
चलिये जानते हैं आज की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज latest hindi news cg tuesday। जानिये सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर,आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण वहीं आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर का निरीक्षण एवं रायगढ़ से बड़ी खबर न्यूज पूरी जानिये नीचे ।
सरसीवा सरायपाली सड़क निर्माण में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
सारंगढ़ बिलाईगढ़ से खबर है कि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए लगाए गए ई-केवाईसी कैंप का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद महिलाओं और संबंधित कर्मचारियों से ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली और सभी पात्र हितग्राहियों का जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभों की जानकारी देते हुए समय पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आगामी जनगणना 2027 के संबंध में भी जागरूक किया।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में मकान जनगणना का कार्य ऑनलाइन एवं डिजिटल माध्यम से प्रारंभ हो चुका है और इसका पहला चरण संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
latest hindi news cg tuesday – चला बुलडोजर
सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। सड़क चौड़ीकरण में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया जिससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर ने विद्युत खम्भो को शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ को काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को समन्वय बनाकर शीघ्रता से सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह पकड़ाया
रायगढ़ से समाचार है कि डिजिटल अरेस्टके नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक रिटायर्ड अधिकारी को झांसा देकर करीब 37 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को टेलीकॉम विभाग, फर्जी आईपीएस और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे। वे पीडि़तों को फोन कर कहते थे कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल, फर्जी दस्तावेज और मानसिक दबाव बनाकर उनसे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।
जांच के दौरान रायगढ़ साइबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन ट्रेल के जरिए गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस टीम ने राजस्थान के भीलवाड़ा में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है।जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक निजी बैंक का कर्मचारी है। गैंग में एक वेब डेवलपर समेत कई शातिर सदस्य शामिल थे, जिन्होंने मिलकर ठगी का संगठित तंत्र तैयार किया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गिरोह देशभर में करीब 1 करोड़ 40 लाख 77 हजार 300 रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच में जुटी है।रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे किसी भी कॉल से सावधान रहें। किसी भी प्रकार के डर या दबाव में न आएं, पहले जानकारी का सत्यापन करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
F&Q
Q1. सरसीवा-सरायपाली सड़क निर्माण में बुलडोजर क्यों चलाया गया?
Ans: सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया।
Q2. किन क्षेत्रों में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई?
Ans: सरसीवा से सरायपाली मार्ग पर कई स्थानों पर अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया गया।
Q3. आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किसने किया?
Ans: गिरसा के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कलेक्टर डॉ. कन्नौजे द्वारा किया गया।
Q4. निरीक्षण के दौरान क्या निर्देश दिए गए?
Ans: कलेक्टर ने बच्चों की सुविधा, पोषण और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Q5. सड़क निर्माण से क्षेत्र को क्या लाभ मिलेगा?
Ans: सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
निष्कर्ष :
आपने जाना आज की की लेटेस्ट छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज latest hindi news cg tuesday । हसरसीवा-सरायपाली क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन ने अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर रास्ता साफ किया, जिससे विकास कार्य में तेजी आ सके। वहीं, गिरसा के आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, शिक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इन दोनों कार्रवाइयों से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन क्षेत्र के विकास और सामाजिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
डिस्टक्लेमर : यह सभी न्यूज अलग-अलग एजेंसी सोर्स से लिये गये हैं ।
Read Also – latest news cg
Read – cg crime news today
Read Also – latest news cg
Read – cg news hindi
Read – Chhattisgarh Breaking News
Read – Chhattisgarh

Leave a Reply